भुड़कुड़ा/गाजीपुर : दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई, घर के पास से दबोचा गया 26 वर्षीय आरोपी

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई, घर के पास से दबोचा गया 26 वर्षीय आरोपी
भुड़कुड़ा/गाजीपुर, 1 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 139/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 एवं 103(1) के तहत दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, को शनिवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


