क्राइमभारत

ज्वेलरी शॉप में लूट के दो घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

लूटी गई पांचों सोने की चेन, दो पिस्टल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद; दोनों आरोपियों के बाएं पैर में लगी गोली

ज्वेलरी शॉप में लूट के दो घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

 

लूटी गई पांचों सोने की चेन, दो पिस्टल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद; दोनों आरोपियों के बाएं पैर में लगी गोली

गाजीपुर, 31 अक्टूबर 2026। शहर के बंशी बाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स में शनिवार की शाम हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मीरनपुर शक्का मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की शाम करीब 6:40 बजे बंशी बाजार स्थित संजय कुमार वर्मा की ज्वेलरी दुकान संगिनी ज्वेलर्स में तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया।इस मामले में दुकानदार के पुत्र शिवम कुमार वर्मा की तहरीर पर कोतवाली में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 803/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मीरनपुर शक्का मोड़ के पास भागने की फिराक में लगे दो आरोपियों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय दुबे उर्फ पप्पू (42 वर्ष) पुत्र बालकृष्ण दुबे तथा पुष्कर दुबे (21 वर्ष) पुत्र संतोष, निवासी खतीरपुर थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पांच सोने की चेन ,और हथियार बरामद,पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की पांच चेन, दो पिस्टल, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन संख्या यूपी 61 एडब्ल्यू 4660 बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी में लूटी गई शत-प्रतिशत ज्वेलरी शामिल है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय दुबे उर्फ पप्पू के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में जाली भारतीय मुद्रा से संबंधित धाराओं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुष्कर दुबे के खिलाफ इस घटना का मुकदमा दर्ज है।कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button