Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 436 शिकायतें पहुंचीं, 40 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 436 शिकायतें पहुंचीं, 40 का मौके पर निस्तारण

कासिमाबाद में डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने सुनी जन समस्याएं, राजस्व व पुलिस विभाग को समन्वय से विवाद निपटाने के निर्देश

गाजीपुर, 1 अगस्त। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील कासिमाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।कासिमाबाद तहसील में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं जनपद की सभी सातों तहसीलों में कुल 436 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 40 मामलों का तत्काल समाधान कराया गया।तहसीलवार प्राप्त शिकायतों में सदर तहसील में 46 शिकायतों में 7 का, मुहम्मदाबाद में 76 में 14 का, जमानियां में 49 में 5 का, जखनियां में 86 में 4 का, सैदपुर में 48 में 2 का तथा सेवराई में 45 में 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी एवं आपसी विवादों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए और शिकायतकर्ताओं को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button