भारत

सरदार पटेल की जयंती पर गाजीपुर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, 350 लोगों ने लगाई एकता की दौड़

एसपी विनय कुमार सिंह और सीडीओ आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्टेडियम से विकास भवन चौराहे तक निकाली गई दौड़

सरदार पटेल की जयंती पर गाजीपुर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, 350 लोगों ने लगाई एकता की दौड़

 

एसपी विनय कुमार सिंह और सीडीओ आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्टेडियम से विकास भवन चौराहे तक निकाली गई दौड़

 

गाजीपुर, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 350 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार (आईएएस) ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर विकास भवन चौराहे तक निकाली गई।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में कोतवाली नगर प्रभारी प्रमोद कुमार, यातायात निरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी, पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से युवाओं और आमजन को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया गया।जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने जानकारी दी कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन चार से सात नवंबर 2026 तक आजमगढ़ जनपद में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल दो नवंबर को सुबह 10 बजे से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर में आयोजित होगा। इच्छुक खिलाड़ी दो नवंबर को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को तीन नवंबर को दोपहर दो बजे वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में मंडलीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिनका जन्म एक जनवरी 2011 अथवा उसके बाद हुआ हो। निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाले इच्छुक खिलाड़ी समय से पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button