गुरुग्राम : रियल और रील हीरो एक मंच पर: नेवी चीफ व कैलाश खैर की गरिमामयी उपस्थिति में ताज पैलेस बना राष्ट्र सेवा का केंद्र

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
रियल और रील हीरो एक मंच पर: नेवी चीफ व कैलाश खैर की गरिमामयी उपस्थिति में ताज पैलेस बना राष्ट्र सेवा का केंद्र

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026: राजधानी के ताज पैलेस में “7वां सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें नेवी चीफ- एडमिरल दिनेश त्रिपाठी- मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सिक्स सिग्मा द्वारा हिमालयी क्षेत्रों में, विशेषकर कैलाश मानसरोवर में 19,000 फीट तक दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. प्रदीप भारद्वाज एवं डॉ. हर्ष गुप्ता को नेवी चीफ कमेंडेशन से सम्मानित किया और भारतीय नौसेना के साथ डाइविंग एवं रेस्क्यू ट्रेनिंग सहयोग की घोषणा की।
कैलाश खेर- बॉलीवुड सितारों की चमक और सेना के शौर्य का अद्वितीय संगम
समिट में की कैलाश खेर- राजपाल यादव ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में हेमा मालिनी, जया प्रदा, राणा दग्गुपति, रणजीत, दिलेर मेहंदी, गणेश आचार्य, योगेश लखानी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों की उपस्थिति रही। भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के वीर अधिकारियों को उनके साहस और राष्ट्र सेवा के लिए सम्मानित किया गया, वहीं नौसेना एवं सीआईएसएफ बैंड ने देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया।
प्रोग्राम में 1000 से भी अधिक लीडर्स की भागीदारी रही
इस महा-आयोजन में 1000 से अधिक देश-विदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टर, नीति-निर्माता, उद्योगपति और लीडर्स शामिल हुए। नामी अवार्ड- सिक्स सिग्मा 2026 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। आयोजक डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि यह समिट रियल और रील हीरो के सम्मान तथा “ऑपरेशन सिंदूर” की गौरवगाथा को समर्पित है, और सिक्स सिग्मा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के माध्यम से भारत को गौरवान्वित करना है l



