Breaking Newsभारत

गोरखपुर : प्रचंड गर्मी मे जरुरतमंदो मे पानी बिस्किट वितरित करते समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय

प्रचंड गर्मी मे जरुरतमंदो मे पानी बिस्किट वितरित करते समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय

गोरखपुर। युवा जनकल्याण समिति के संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के आदेशानुसार संस्था अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने गोरखपुर मे प्रचंड गर्मी को देखते हुए जरूरतमंदों व राहगीरों में बिस्किट,पानी आदि का वितरण किये।

नर सेवा नारायण सेवा के निमित्त पिछले 12 वर्षों से गर्मी माह के अप्रैल मई जून मे युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा चलाये जा रहे नि:शुल्क अमृत शतक मिशन अभियान से लगभग 100 दिनों मे गोरखपुर महानगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सैंकड़ो राहगीरों व जरूरतमंद लोगों को पानी बोतल, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है।

समाजसेवी का मिशन जनमानस सेवा कि एक अलग मिशाल बन रही है। कुलदीप पाण्डेय ने बताया की नि:स्वार्थ भाव से जनमानस की सेवा करना संस्था ने अपना परम कर्तव्य बना रखा है।

समाजसेवी ने जनमानस से कहा की प्रचण्ड गर्मी में जिस प्रकार से संस्था सामर्थ्य स्वरूप जरुरतमंदों मे राहत सामग्री बाटने का कार्य कर रही है। सामर्थ्यवान व्यक्ति व संस्था इस मिशन से जुड़कर नेक कार्य मे सहयोग कर किसी की प्यास बुझायें। कुलदीप पाण्डेय ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि आने वाले भयंकर गर्मी से अपने आपको बचाकर रखें तथा पानी कि मात्रा को शरीर में कम ना होने दें। पेयजल ही जीवन का आधार है। वर्तमान में धरती पर बहुमूल्य पदार्थों में से एक है जल, जिसे प्यासे पथिक लोग अमृत भी कहते हैं। मानव-शरीर में जल की 10 प्रतिशत कमी हो जाने पर हालत चिंताजनक हो जाती है तथा मानव शरीर में यदि 20 प्रतिशत जल की कमी हो जाये तब यह मृत्यु का भी कारण बन जाती है, इसकी पूर्ति मनुष्य के लिए आवश्यक है।दोपहर के चिलचिलाती धूप मे बच्चे वृद्ध घर से बाहर ना निकलें। अति आवश्यक कार्य हो तो ही सिर पर टोपी,तौलिया,गमछा या छाता और पीने का पानी साथ लेकर ही निकलें। पानी रोजाना अधिक मात्रा मे पियें जो आपके स्वास्थय के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button