गोरखपुर : जिला उपाध्यक्ष अनुप यादव और राजकमल मौर्य का गोरखपुर में हुआ जोरदार स्वागत, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जिला उपाध्यक्ष अनुप यादव और राजकमल मौर्य का गोरखपुर में हुआ जोरदार स्वागत, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अनुप यादव ‘ईश्वर’ और राजकमल मौर्य ‘सुनील’ के मनोनयन के बाद गोरखपुर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अगुवाई में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह ने पार्टी संगठन की एकजुटता और ऊर्जा को प्रदर्शित किया।
नौसड़ से बेतियाहाता तक दिखा उत्साह
नव मनोनीत उपाध्यक्षों का काफिला जैसे ही नौसड़ चौराहे पर पहुँचा, वहाँ मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद यह काफिला पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पहुँचा, जहाँ ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया।
संगठन को मिलेगी मजबूती: जिलाध्यक्ष
समारोह को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि अनुप यादव ‘ईश्वर’ और राजकमल मौर्य ‘सुनील’ का मनोनयन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन युवा और ऊर्जावान नेताओं के जुड़ने से पार्टी की बूथ स्तर तक की पकड़ मजबूत होगी और आने वाले समय में सपा और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
नव मनोनीत जिला उपाध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे और संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, एम.एल.सी प्रत्याशी कमलेश कृष्ण कुमार त्रिपाठी, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, मनुरोजन यादव, राममिलन यादव, मैना भाई, नीरज शाही, बल्लभ सहाय, जावेद खान, कंचन श्रीवास्तव, अमित यादव, अजय यादव, बालेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, विजय यादव, कपिल मुनि यादव, राजेश यादव, सच्चिदानंद यादव, फिरदौस आलम, अभिमन्यु यादव, राहुल गुप्ता, मोहम्मद अली, सन्तोष यादव, हिटलर यादव, उजैर अहमद, मनोज गौतम, सत्यनारायण, कमलेश मौर्य, शाहिद, गणेश, रणविजय, राजमंगल, आयुष यादव, जयप्रकाश निषाद, कमलेश चौधरी, रमाकांत चौधरी, रविन्द्र शर्मा, अक्षय प्रताप त्रिपाठी, मुनीब यादव, ओम प्रकाश, धर्मेन्द्र मौर्य, जितेंद्र मौर्य, रवि यादव, सन्नी यादव, आबिद अली, जितेंद्र भारती, रविन्द्र यादव, पवन, बलराम, दिनेश, गोलू, गिरिजेश, मोनू, शिवम, लवकुश समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



