क्राइमभारत

हत्या के मुकदमे में कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

हत्या के मुकदमे में कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए हत्या से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 704/2026, धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने ग्राम चीतनाथ निवासी संजय राजभर पुत्र प्रभु राजभर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह, थाना कोतवाली गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button