भारत

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 508 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर हुआ निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 508 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर हुआ निस्तारण

 

गाजीपुर, 19 सितंबर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।अन्य  तहसिलो के अनुसार, तहसील मोहम्मदाबाद में 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 7 का मौके पर समाधान हुआ।इसी क्रम में जखनियां तहसील में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सर्वाधिक 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।वहीं जमानियां तहसील में 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 4 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।इस प्रकार जनपद की छह तहसीलों में कुल 508 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जांच कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button