क्राइमभारत

कार से 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

कार से 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

 

नंदगंज/गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह ग्राम पिपरही तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध चार पहिया कार MP13CC2952 को रोककर तलाशी ली गई। कार से दो पेटी किंगफिशर बीयर (24 लीटर), दो पेटी ह्विस्की अंग्रेजी शराब (17.28 लीटर) तथा नौ बोतल रॉयल स्टैग (6.75 लीटर) बरामद हुई।मामले में पुलिस ने संतोष कुमार यादव (25) निवासी गोसाईपुर टेंगराहा, थाना मीनापुर, बिहार, अखिलेश कुमार साहनी (33) निवासी बोचहा, थाना बोचहा, बिहार, दानिश अली (21) निवासी सिहोरी तथा रोशन राय उर्फ गोलू (27) निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बरामद कार और शराब को कब्जे में लेते हुए थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह थाना नंदगंज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button