सांसद पप्पू यादव की तुरंत हो गिरफ्तारी, वरना सड़कों पर उतरेगा ‘गोरक्षनाथ सनातन संघ'” — श्री विनोद कुमार त्रिपाठी

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान: गोरखपुर | दिनांक: 1 अगस्त 2026
”
सांसद पप्पू यादव की तुरंत हो गिरफ्तारी, वरना सड़कों पर उतरेगा ‘गोरक्षनाथ सनातन संघ'” — श्री विनोद कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर: निर्दलीय लोकसभा सांसद (पूर्णिया) पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में साधु-संतों के वेश में किए गए प्रदर्शन और सनातन धर्म, प्रभु श्री राम व पवित्र अयोध्या धाम पर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर ‘गोरक्षनाथ सनातन संघ’ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी के नेतृत्व में थाना प्रभारी, कैंट थाना (गोरखपुर) को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299, 196, 352 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा:
”सांसद पप्पू यादव के अमर्यादित कृत्य से देश-विदेश में बसे करोड़ों सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुँचा है। पुलिस प्रशासन आरोपी सांसद के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करे। यदि समय रहते गिरफ्तारी नहीं हुई, तो गोरक्षनाथ
सनातन संघ पूरे प्रदेश के हर जिले में सड़कों पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
संघ की प्रमुख माँगे:
तत्काल FIR व गिरफ्तारी: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो।
साक्ष्यों का संरक्षण: घटना से संबंधित सभी मीडिया रिपोर्ट्स, वीडियो फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाए।
कठोर कार्रवाई: सामाजिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिसाली कानूनी कदम उठाए जाएं।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) आलोक रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जारीकर्ता: विनोद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष,
गोरक्षनाथ सनातन संघ
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
संपर्क: 9311937414
ईमेल/वेबसाइट: www.gssbharat.org


