Breaking Newsभारत
वाराणसी : संसद परिसर में प्रदर्शन मामले में राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज

संसद परिसर में प्रदर्शन मामले में राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज
वाराणसी। संसद परिसर में राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान हिंदू संत परंपरा, भगवान श्रीराम मंदिर और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कोतवाली थाने में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जगतगुरु बालक देवाचार्य की तहरीर पर की गई।



