Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ जनता दर्शन: बंगाल रवाना होने से पहले सीएम योगी ने निभाया जनसेवा का वादा, बोले- अब नहीं चलेगी हीलाहवाली

लखनऊ जनता दर्शन: बंगाल रवाना होने से पहले सीएम योगी ने निभाया जनसेवा का वादा, बोले- अब नहीं चलेगी हीलाहवाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तय समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही नहीं चलेगी। बच्चों को चॉकलेट देकर दुलार भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प. बंगाल रवाना होने से पहले जनसेवा का संकल्प भी पूरा किया। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’  में प्रदेश भर से आए फरियादियों की पीड़ा सुनी और अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।

संवेदनशील होकर समस्याओं का कराएं समाधान

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में आए सभी फरियादियों से मुलाकात की। एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान कराने को कहा। राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करके पीड़ित को सूचित करना होगा।

अपने जनपद में अधिकारियों से मिलें, बेतहाशा गर्मी में न हों परेशान

‘जनता दर्शन’ में आए कुछ फरियादियों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जनपद में किसी अधिकारी से मिलकर आपने समस्या बताई? पता चला-नहीं, इस पर मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि बेतहाशा गर्मी में आप परेशान न हों। पहले अपने जनपद में तैनात अधिकारियों से पीड़ा बताएं। हर हाल में सुनवाई होगी और समस्या का यथोचित समाधान भी। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि धूप-गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

बच्चों को किया दुलार, चॉकलेट भी दी

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में परिजनों के साथ आए बच्चों पर अपना स्नेह लुटाया। उन्हें चॉकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने मां की गोद में बैठे बच्चों से पूछा-चॉकलेट चाहिए तो एक बच्चे ने मुस्कुराकर अभिव्यक्ति दी, इस पर मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी। चॉकलेट पाकर बच्चा खिलखिला उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button