क्राइमभारत

न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के तहत नोनहरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के तहत नोनहरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

नोनहरा। गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए न्यायालय गाजीपुर से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह एवं उपनिरीक्षक गामा लाल द्वारा चेकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उनके घरों से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय गाजीपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों में सिन्धू पाल उर्फ सुरेन्द्र (65 वर्ष) पुत्र काशी पाल, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना नोनहरा, जिसके विरुद्ध मु0नं0 726/2015, धारा 379 भादवि का मामला दर्ज है। वहीं गुप्तेश्वर (57 वर्ष) पुत्र बन्धु, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना नोनहरा के विरुद्ध भी मु0नं0 726/2015, धारा 379 भादवि का मामला दर्ज है।तीसरे अभियुक्त अबरार (61 वर्ष) पुत्र जैनुल, निवासी ग्राम रसूलपुर हबीबुल्ला, थाना नोनहरा को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मु0नं0 1136/2012, धारा 352/504/506 भादवि का मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह तथा उपनिरीक्षक गामा लाल, थाना नोनहरा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button