क्राइमभारत

नन्दगंज पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत घर से पकड़े गए आरोपी

नन्दगंज पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत घर से पकड़े गए आरोपी

 

नन्दगंज। गाजीपुर।  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान वारंटियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 631/2015, धारा 323, 504, 506, 427 भादवि से संबंधित वारंटी छोटू उर्फ बलवन्त पुत्र जंगबहादुर यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम बरहपुर, थाना नन्दगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।वहीं फौजदारी मुकदमा संख्या 1175/2022, धारा 147, 323, 434, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभिषेक यादव (25 वर्ष) पुत्र नगीना यादव तथा रवीन्द्र यादव (35 वर्ष) पुत्र नगीना यादव, दोनों निवासी ग्राम बहादीपुर, थाना नन्दगंज को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा तीनों गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह मय हमराह, थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button