Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : जखनिया के जलालपुर धनी में श्रीराम कथा महोत्सव: भक्ति रस में डूबा क्षेत्र, संतों के प्रवचन से गूंजा वातावरण

जखनिया के जलालपुर धनी में श्रीराम कथा महोत्सव: भक्ति रस में डूबा क्षेत्र, संतों के प्रवचन से गूंजा वातावरण

जखनिया (गाजीपुर)।

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जलालपुर धनी के मठिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव इन दिनों पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।

युवा संत सर्वेश जी महाराज अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन व्यासपीठ से उन्होंने शरणागति और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान की शरण में आने से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य एक-दूसरे के प्रति सद्भावना रखने लगे और मानव को मानव के रूप में पहचानने लगे, तो यही सच्चे संतत्व और सत्संग की शुरुआत है।

महाराज ने कहा कि किसी को दुख देकर या नकारात्मक भाव के साथ की गई पूजा मात्र दिखावा है। सच्चा भक्त वही है जो दयालु, परोपकारी और प्रेमपूर्ण होता है। उन्होंने “बिन सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई” का भावार्थ समझाते हुए सत्संग, संतों और मानव सेवा को ही सर्वोच्च पूजा बताया।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री महादेव राजेश्वर नाथ ठाकुर, लक्ष्मी नारायण मंदिर कुसम्ही कला, नंदगंज (गाजीपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव और क्षेत्र धन्य हो जाते हैं, जहां संतों का सानिध्य प्राप्त होता है और उनकी वाणी से जीवन को दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में रमेश गिरी, राजेश गिरी, पारस गिरी, संजय गिरी, अभय सिंह, हीरा गिरी, अशोक गिरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button