Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता व जिम्मेदारी पर दिया जोर

जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता व जिम्मेदारी पर दिया जोर

गाजीपुर, 26 अप्रैल 2026

जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला ने निरीक्षण किया। यह प्रशिक्षण सत्र हीरा सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव इंटर कॉलेज, गोरारी, विक्रमपुर सैदपुर में आयोजित किया गया था।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही अनुपालन करें।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा कार्य के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से समन्वय स्थापित करें।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे कार्मिकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया, तहसीलदार सैदपुर हिमांशु सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button