Breaking Newsभारत

गोलघर के व्यापारियों ने 28 अप्रैल की बंदी का किया विरोध

गोलघर के व्यापारियों ने 28 अप्रैल की बंदी का किया विरोध

गोरखपुर। 24 अप्रैल।। गोरखपुर के हृदयस्थली प्रमुख व्यापारी क्षेत्र गोलघर के व्यापारियों ने 28 अप्रैल की बंदी का विरोध करते हुए एक स्वर से स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ चंद लोग अपनी निजी और गंदी राजनीति को चमकाने के उद्देश्य से गोलघर एवं गोरखपुर की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे व्यापारी समाज किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि वर्तमान समय में शादी विवाह एवं लगन का सीजन है ऐसे में बाजार बंद करने का प्रयास व्यापारियों,ग्राहकों तथा आम जनता के हित में ठीक नहीं होगा।

गोलघर के व्यापारियों ने 28 अप्रैल को अपनी दुकान पूर्ण रूप से खुली रखेंगे और व्यापार सामान्य रूप से संचालित होगा।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था,सड़क पर व्हाइट लाइन के भीतर खड़ी गाड़ियों को अनुमति के बावजूद चालान,फोर व्हीलर गाड़ियों को लॉक करने जैसी समस्या और गोलघर में ई रिक्शा संचालित करने की अनुमति और अन्य तमाम मुद्दों के समाधान के लिए व्यापारियों की एक बैठक 25 अप्रैल दिन शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे स्थानीय गोलघर के एक होटल में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगा और सकारात्मक संवाद के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण की चर्चा होगी।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि गोरखपुर का प्रत्येक व्यापारी निस्वार्थ भाव से सदैव मुख्यमंत्री जी के साथ रहा है और सदैव रहेगा ।

बैठक में मुख्य रूप संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता,गोलघर व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक शाही,महामंत्री संजय जालान,उपाध्यक्ष गण गौरी शंकर सरावगी,नरेश गुप्ता संगठन मंत्री राजेश चंद्र कौशिक,पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल(युवा)के अध्यक्ष आदित्य गुप्ता,गोरखपुर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा समिति के अध्यक्ष नवीन चौरसिया,निखिल मोटानी,संगठन मंत्री दिलीप जायसवाल,नवीन जैन,सुनील गुप्ता,विशाल मंझानी,राहुल चौरसिया,निश्चल मौर्य,श्रवण पांडेय,दिनेश चौरसिया,ज्ञानचंद,ऋषिकेश विश्वकर्मा समीर कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित थे ।

 

भवदीय

अभिषेक शाही

अध्यक्ष

गोलघर व्यापार मंडल

महानगर -गोरखपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button