Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गाजीपुर के अलीपुर मदंरा में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल,

गाजीपुर के अलीपुर मदंरा में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल,

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे युवक, अज्ञात चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर

गाजीपुर, 25 अप्रैल 2026: जनपद के कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर मदंरा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बनवासी बस्ती निवासी सनोज वनवासी (27) पुत्र राजदेव वनवासी अपने रिश्तेदार के साथ शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि सनोज अपने जीजा धर्मेंद्र वनवासी पुत्र मुराहू वनवासी (निवासी ग्राम डोरा) के साथ सादात से चंदौली-मिर्जापुर-चुनार मार्ग होते हुए वापस आ रहे थे। इसी दौरान वाराणसी क्षेत्र में चौबेपुर बाजार से करीब 200 मीटर पहले बहादुरपुर मोड़ के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी अपाचे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि सनोज वनवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र वनवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जाता है कि सनोज अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और परिवार में दो बहनें हैं। वह अपनी भांजी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ।एक खुशहाल माहौल में चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। गांव में हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button