Breaking Newsभारत

गोरखपुर : भारतीय न्यूज एजेंसी का पोर्टल लॉन्च, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, सदस्यों का सम्मान

भारतीय न्यूज एजेंसी का पोर्टल लॉन्च, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, सदस्यों का सम्मान

गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) के न्यूज पोर्टल का शुभारंभ रविवार को गरिमामय समारोह में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं दो मिनट के मौन के साथ हुई। अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों को आईडी कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जावेद खान, अंशुल वर्मा, वर्षा रावत और मोहम्मद साकिब सहित कई सदस्यों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रत्नाकर सिंह, विशिष्ट अतिथि विधि सलाहकार पूजा गुप्ता, शंखधर शुक्ला, चिकित्सीय सलाहकार डा. आरके सिंह, धराधाम के डा. सौरभ पाण्डेय, संगठन की ट्रस्टी सलोनी रावत और राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षत दिलजीत कौर ने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी पत्रकारों और समाज के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी। संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून, सदस्य कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा। साथ ही सदस्यों को अपने समाचार सीधे BNA के न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अंत में संगठन ने पत्रकारों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button