Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां के शाश्वत सूर्यवंशी ने बढ़ाया जिले का मान, एमएससी रसायन विज्ञान में सर्वोच्च अंक हासिल कर जीता स्वर्ण पदक

जखनियां के शाश्वत सूर्यवंशी ने बढ़ाया जिले का मान, एमएससी रसायन विज्ञान में सर्वोच्च अंक हासिल कर जीता स्वर्ण पदक

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलपति ने किया सम्मानित

जखनियां (गाजीपुर)। जखनियां क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब ओम जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह के इकलौते पुत्र शाश्वत सूर्यवंशी (ओम जी) को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के दीक्षांत समारोह में एमएससी (रसायन विज्ञान) में 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें यह स्वर्ण पदक माननीय राज्यपाल महोदया एवं विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया ने प्रदान किया।शाश्वत सूर्यवंशी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जखनियां क्षेत्र और गाजीपुर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए शाश्वत और उनके परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।शाश्वत सूर्यवंशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि आगे भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज एवं देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।वहीं, पिता डॉ. मनोज कुमार सिंह ने पुत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।शाश्वत सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने इसे जखनियां के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद शाश्वत ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button