Breaking Newsभारत

जखनियां(गाजीपुर) : तहसील बार एसोसिएशन जखनियां का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप

तहसील बार एसोसिएशन जखनियां का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप

जखनियां(गाजीपुर),27जुलाई। दि तहसील बार एसोसिएशन जखनियां की आवश्यक बैठक सोमवार को अध्यक्ष रामदुलार राम एवं महामंत्री नर्वदेश्वर सिंह उर्फ मिंटू सिंह की अध्यक्षता में बार भवन में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय में कथित अभद्र व्यवहार, वादकारियों की समस्याओं के निस्तारण में हो रही कठिनाइयों तथा न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज करते हुए न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया।बार एसोसिएशन का आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा है और वादकारियों को भी अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। इसे लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई 2026 को समस्त न्यायालयों का तथा 28 जुलाई 2026 से तहसीलदार एवं न्यायिक तहसीलदार न्यायालयों के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यप्रणाली में सुधार तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की है।उधर, मामले में तहसीलदार जखनियां का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। टेलीफोन पर बातचीत में तहसीलदार ने बार एसोसिएशन के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई फाइल लंबित नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी अधिवक्ता अथवा वादकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग या अभद्र व्यवहार किया गया है।इसके बाद तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार जखनियां को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रामदुलार राम, महामंत्री नर्वदेश्वर सिंह उर्फ मिंटू सिंह, अमलेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष निसार अहमद, पप्पू यादव, महेंद्र सिंह, दूधनाथ राम, शिव उदय चौहान, रामजी, यती नंदन सिंह, राजदेव सिंह, रमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button