Breaking News

यूपी 26 जिलों में स्थापित किए जाएंगे बचपन डे केयर सेंटर, खेलों में भी भागीदारी बढ़ाने के लिए किए जाएंगे बदलाव

यूपी 26 जिलों में स्थापित किए जाएंगे बचपन डे केयर सेंटर, खेलों में भी भागीदारी बढ़ाने के लिए किए जाएंगे बदलाव

दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए 26 और जिलों में बचपन डे केयर सेंटर खुलेंगे। इन सेंटरों में विशेष बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, देखभाल और सामाजिक प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रदेश में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। इस क्रम में 26 और जिलों में बचपन डे केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रारंभिक देखरेख, शिक्षा और सामाजिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल सभी मंडल मुख्यालयों व 7 महत्वाकांक्षी जिलों में 25 सेंटर चल रहे हैं।

खेलों में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं को उनके अनुकूल बनाया जाएगा। ई-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के जरिये विशेष विद्यालयों के छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखकर उनका डिजिटल तकनीक के सहारे सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

योजनाओं में मानसिक मंदित बच्चों के पुनर्वास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में मानसिक मंदित आश्रय गृह खुलेंगे। विशेष शिक्षकों को रिफ्रेशर कोर्स और सेवाकाल के दौरान प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। दिव्यांगों के लिए राज्य स्तरीय कौशल विकास केंद्रों की भी स्थापना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button