गाजीपुर : सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने तथा तहसील स्तर पर भी बैठकें कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग योजनाओं से संबंधित प्रगति की समयबद्ध रूप से पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और योजनाओं की प्रगति तथा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।



