गाजीपुर : जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न, पांच खिलाड़ी मंडलीय चयन के लिए चयनित

जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न, पांच खिलाड़ी मंडलीय चयन के लिए चयनित
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 17 अगस्त 2026 तक अमेठी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।जिला स्तरीय ट्रायल में कुल 25 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर इनमें से पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे तक डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।ट्रायल के दौरान फुटबॉल प्रशिक्षिका संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ गाजीपुर के संयुक्त सचिव मो. मोईन तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अब चयनित खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने का प्रयास करेंगी।



