Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : रामपुर मांझा पुलिस की कार्रवाई: मारपीट व धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर मांझा पुलिस की कार्रवाई: मारपीट व धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर, 26 जुलाई 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार थाना रामपुर मांझा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 035/2026 में धारा 191(2), 110, 115(2), 352, 351(3), 117(2) एवं 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम मलिकशाहपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में जीत नारायण सिंह यादव (35 वर्ष) पुत्र रामजी यादव तथा सोनू यादव (24 वर्ष) पुत्र रामजी यादव, निवासी ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की तथा न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।यह कार्रवाई थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button