Breaking Newsभारत

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना ही गौवंश के संवर्धन का आधार- जितेंद्र

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना ही गौवंश के संवर्धन का आधार- जितेंद्र

आज दिनांक 27 अप्रैल हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश व्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के अंतर्गत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने संबंधी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व हिमांशु वर्मा को सौपा। नेतृत्व कर रहे हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा कि आज के दिन हिंदू सुरक्षा सेवा संघ पूरे प्रदेश में गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गौ सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है। और जिला मुख्यालय एवं तहसीलों पर ज्ञापन देकर यह माँग कर रहा है कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, उनके संवर्धन और संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, गौ हत्या करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए, विद्यालयों में भी गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए।उन्होने कहाकि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना ही गौवंश के संरक्षण का आधार है जिसका अब समय आ चुका है। ज्ञापन कार्यक्रम मुख्य रूप से आकाश यादव, नवीन सिंह, पूजा गुप्ता एडवोकेट,मुन्नालाल शर्मा, सुधीर यादव, आलोक गोस्वामी, उमेश वर्मा, सुनील गुप्ता एडवोकेट, संजू कुमारी एडवोकेट, सुमित सिंह श्रीनेत, शका साहनी, विपुल कुमार यादव, सूरज कुमार यादव सहित महानगर एवं जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button