Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त; धर्मगुरुओं व आमजन से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

गाजीपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा कोतवाली पुलिस बल भी मौजूद रहा।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मस्जिदों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button