जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा,

जखनियां रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा,
स्टेशन पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गंदगी पर स्टेशन मास्टर को लगाई फटकार।

जखनियां (गाजीपुर)। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ए.के. जैन ने अधिकारियों की टीम के साथ शुक्रवार को जखनियां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा कई आवश्यक निर्देश दिए।
डीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या-2 से प्लेटफार्म संख्या-1 को जोड़ने वाले पैदल फुटओवर ब्रिज, निर्माणाधीन शौचालय, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय तथा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उचित स्थान पर पंखा की व्यवस्था प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम में धूल, गंदगी तथा अनुपयोगी एवं टूटा-फूटा सामान बिखरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्टेशन मास्टर को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीजल रूम का इभी अवलोकन किया गया। डीआरएम ने वहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कार्यालय स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय व्यापारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डीआरएम के निरीक्षण से यात्रियों एवं स्थानीय लोगों में स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।



