Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : पूर्व सांसद प्रत्याशी पारसनाथ राय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गाजीपुर की सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की उठाई मांग

पूर्व सांसद प्रत्याशी पारसनाथ राय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गाजीपुर की सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की उठाई मांग

जनपद की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत, मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

गाजीपुर, 27 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद गाजीपुर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं चौड़ीकरण की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा।पारसनाथ राय ने मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में बिरनो ब्लॉक के केलही सर्विस लेन से प्राइमरी स्कूल तक, बरही से बोगना तक, जखनियां ब्लॉक के रामसिंहपुर से सिखड़ी तक, सिखड़ी से धर्मागतपुर तक, पंसेरवा से लहुरापुर तक, भुड़कुड़ा से कंचनपुर तक नहर पटरी मार्ग तथा जखनियां से मुड़ियारी होते हुए शादियाबाद तक की सड़कों के मरम्मत, चौड़ीकरण एवं आवश्यकतानुसार नव निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई।उन्होंने कहा कि इन मार्गों की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक आवागमन करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण कराया जाता है तो हजारों ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पारसनाथ राय की ओर से उठाए गए प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पारसनाथ राय ने विश्वास जताया कि सरकार जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर गाजीपुर के विकास को और गति प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button