
वांछित अभियुक्त एजाज उर्फ एजाज अली गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने सोमवार को वाहन व संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 102/24, धारा 108 वीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त एजाज उर्फ एजाज अली पुत्र हसरु उर्फ हसरुद्दीन, निवासी ग्राम सुहवल, मुहल्ला पावर हाउस, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को सुहवल सिवाला के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह, थाना सुहवल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



