क्राइमभारत

साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से 23 हजार रुपये की ठगी की रकम वापस

साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से 23 हजार रुपये की ठगी की रकम वापस

 

नोनहरा/गाज़ीपुर। गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से यूपीआई फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को बड़ी राहत मिली। पुलिस के प्रयास से ठगी की गई 23 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।पुलिस के अनुसार, थाना नोनहरा क्षेत्र के महुआरी पोस्ट अरखपुर निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र नाथ सिंह के साथ ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 23 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33102260036340 दर्ज होने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की।साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। कोर्ट आर्डर के माध्यम से संबंधित बैंकों को मेल भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप ठगी की गई 23,000 रुपये की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर राजेश कुमार सिंह ने गाजीपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए थाना नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को वापस कराने के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button