
ई-रिक्शा में 44.28 लीटर शराब ,बरामद एक गिरफ्तार जमानिया पुलिस ने मदनपुर नहर के पास की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
जमानिया, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस ने बुधवार को मदनपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से ई-रिक्शा और 44.28 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मदनपुर नहर के पास से राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय कन्हैया प्रसाद, निवासी कंजेहरा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली, उम्र करीब 28 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ई-रिक्शा वाहन संख्या UP61BT3632, 135 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब (प्रत्येक 200 एमएल, कुल 27 लीटर) तथा 96 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 17.28 लीटर) बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 44.28 लीटर बताई गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जमानिया में मु0अ0सं0 310/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन जमानिया, मय हमराह थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर।



