धर्मभारत

*रायबरेली में मनोज पांडेय का शक्ति प्रदर्शन, शिवमहापुराण कथा में उमड़ा दिग्गजों का जमावड़ा*

*रायबरेली में मनोज पांडेय का शक्ति प्रदर्शन, शिवमहापुराण कथा में उमड़ा दिग्गजों का जमावड़ा*

 

*लखनऊ/रायबरेली।* विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच बन गई। कथा में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, तथा कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने रायबरेली पहुंचकर सहभागिता की।एक ही मंच पर इतने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। शपथ ग्रहण के बाद से मंत्री मनोज पांडेय लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। कभी पुराने भाजपाइयों का सम्मान, तो कभी धार्मिक आयोजनों के जरिए जनसंपर्क, उनकी यह रणनीति चर्चा का विषय बनी हुई है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शिवमहापुराण कथा के बहाने मनोज पांडेय ने रायबरेली में अपनी संगठनात्मक पकड़ और सियासी कद दोनों का प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button