Breaking Newsभारत
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनी जनसमस्याएं, पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों को त्वरित न्याय का दिया आश्वासन

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनी जनसमस्याएं, पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों को त्वरित न्याय का दिया आश्वासन
गोरखपुर: एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी मामलों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।