अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धांजलि:

अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धांजलि:
लखनऊ में प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में हुए शामिल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्क में उमड़ी भीड़:
अखिलेश यादव सुबह करीब 11:30 बजे गोल्फ कार्ट में बैठकर प्रतिमा स्थल पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति: कार्यकर्ताओं में हाथ मिलाने और मिलने की होड़ के कारण हल्की धक्का-मुक्की हुई, जिसमें अखिलेश यादव को भी मामूली धक्का लगा। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया।
’प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में सहभागिता: श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर रवाना हुए, जहां आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में राज्यभर से आए ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।



