Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : भूमि विवाद का निस्तारण: जखनियां में गाटा संख्या 702 और 621 का हुआ सीमांकन उपजिलाधिकारी के मौजूदगी में कराया गया

भूमि विवाद का निस्तारण: जखनियां में गाटा संख्या 702 और 621 का हुआ सीमांकन उपजिलाधिकारी के मौजूदगी में कराया गया

काफ़ी दिनों से विवाद था बना

जखनियां (गाजीपुर): भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां गोविंद गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का प्रशासन ने शनिवार कि शाम 5 बजे आखिरकार समाधान कर दिया है। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार नायब और तहसीलदार अनुराग यादव की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि का सीमांकन किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान गांव के आराजी संख्या 702 और गाटा संख्या 621 की पैमाइश की गई। प्रशासन की इस पहल से संजय गुप्ता को उनकी बैनामाशुदा भूमि का वैध अंश और कब्जा दिलाया गया, जिससे वर्षों पुराना विवाद समाप्त हुआ।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल विपिन कुमार सहित नागेंद्र यादव, कैलाश तिवारी, रामप्रवेश पांडेय, मोहम्मद युवराज अंसारी और अशोक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था कायम की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button