Breaking Newsक्राइमभारत

शादियाबाद (गाजीपुर) : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

शादियाबाद (गाजीपुर), 28 जुलाई। जनपद गाजीपुर की शादियाबाद पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक संतोष कुमार अपनी टीम के साथ ग्राम मुबारकपुर कुदुतुल्ला के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद पर दर्ज मुकदमा संख्या 243/2026, धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त रविकांत उर्फ हनी कुमार पुत्र सुरेश राम, निवासी ग्राम गुरैनी, थाना शादियाबाद को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर दहेज की मांग को लेकर चाकू से अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना शादियाबाद में दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार एवं थाना शादियाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button