Breaking Newsभारत

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बुनकरों के बिजली बिल फ्लैट रेट की मांग पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बुनकरों के बिजली बिल फ्लैट रेट की मांग पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश के मुस्लिम बुनकरों की लंबे समय से चली आ रही बिजली बिल फ्लैट रेट की मांग के संबंध में आज लखनऊ स्थित खादी भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी तथा कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी व माननीय मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए बुनकर प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से संवाद किया।

बैठक के दौरान बुनकर प्रतिनिधियों ने बिजली की लागत, उत्पादन पर पड़ रहे प्रभाव तथा फ्लैट रेट व्यवस्था लागू किए जाने सहित विभिन्न सुझाव मंत्रियों के समक्ष रखे। दोनों मंत्रियों ने सभी प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बुनकरों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

राज्यमंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारंपरिक बुनकरी उद्योग को सशक्त बनाने, बुनकर परिवारों की आजीविका को सुरक्षित करने तथा उनकी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुनकरों के सुझावों एवं मांगों का समुचित परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री श्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध बुनकरी परंपरा राज्य की पहचान है। सरकार इस उद्योग को और अधिक प्रतिस्पर्धी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और बुनकर प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किए जाने के लिए मुख्यमंत्री एवं दोनों मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button