SJPU & AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में संपन्न हुई ।

SJPU & AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में संपन्न हुई ।
गोरखपुर।आज मासिक समीक्षा बैठक में सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 74 का अनिवार्य करने का निर्देश, जिसमें बच्चों की पहचान या अभिलेखों का खुलासा न करने का प्रावधान के सम्बन्ध में व कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के प्रति विशेष किशोर पुलिस इकाई(SJPU) एंव बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (CWPO) के कार्य व दायित्वों के प्रभावी क्रियान्वय के सम्बन्ध में व पाक्सो एक्ट के प्रकरणो में सी0डब्लु0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत रिर्पोटिंग हेतु बाल कल्याण अधिकारी व उपस्थित मुन्शीगण को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति ,मानव तस्करी की रोकथाम और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और विवेचक के समक्ष आ रही समस्या व उनके निस्तारण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण,सी0डबल्यू0सी0, समाज कल्याण आधिकारी व श्रम विभाग के सदस्यगण ,डीसीआरबी0 प्रभारी विवेक मलिक व अन्य सम्बन्धित संस्थानो के प्रभारी/सदस्यगण, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार थाना AHT व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



