जखनिया (गाजीपुर) : समाजवादी शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

समाजवादी शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जखनिया (गाजीपुर)।तहसील जखनिया अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने स्थित परिसर में समाजवादी शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव का 47वां जन्मदिन पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।जन्मदिन समारोह में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संतोष यादव को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। वक्ताओं ने कहा कि संतोष यादव लंबे समय से संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक एवं शैक्षिक सरोकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का विश्वास व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख गरीब राम, डॉ. संजय कनौजिया समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष, समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु, पप्पू कुशवाहा, विनीत कुमार, विजय यादव, संदीप कुमार, रामदुलार, जखनिया के पूर्व प्रत्याशी जनार्दन यादव, साहब यादव, महत्तिम यादव, अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। उपस्थित सभी लोगों ने केक काटने के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और संतोष यादव के उज्ज्वल भविष्य एवं संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में संतोष यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वह आगे भी समाज और संगठन की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।



