Breaking Newsभारत

गाजीपुर : नीट पेपर लीक के विरोध में गाजीपुर में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद

नीट पेपर लीक के विरोध में गाजीपुर में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद

गाजीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक एवं अन्य मांगों को लेकर छात्रों और युवाओं द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के क्रम में शनिवार को गाजीपुर जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी छात्रों एवं अन्य लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।पीजी कॉलेज चौराहा, गोरा बाजार पर छात्रों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित करते हुए पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार सतर्क निगरानी रखी गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह न फैल सके।प्रशासन के अनुसार पूरे जनपद में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण रही तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button