Breaking Newsभारत

मेरठ में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, 10000 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर तक बढ़े रेट​

मेरठ में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, 10000 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर तक बढ़े रेट​

रिपोर्टर – प्रवीण कुमार

मेरठ में शहर के बीचोंबीच अब प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है. मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने वर्ष 202627 के लिए अपनी आवासीय संपत्तियों की नई दरें जारी कर दी हैं. विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की कीमतों में 2,000 से लेकर 10,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक की बढ़ोतरी की गई है.

सबसे अधिक बढ़ोतरी विकासपुरी योजना में 10,000 रुपये प्रति वर्गमीटर और मोहनपुरी योजना में 8,000 रुपये प्रति वर्गमीटर की गई है. अब सभी संपत्तियों की बिक्री नई दरों पर ही होगी. हालांकि, जिन इलाकों में कीमतों की बढ़ोतरी की गई है, वहां नए मकान मिलना मुश्किल है.

नई और पुरानी दरों का विवरण

मेरठ आवास एवं विकास परिषद द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, शास्त्रीनगर योजना संख्या7 में दर 36,000 रुपये से बढ़ाकर 39,200 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है. जागृति विहार विस्तार योजना संख्या11 की दर 32,000 रुपये से बढ़कर 35,000 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है. मंगलपांडे नगर में दर 38,000 रुपये से बढ़ाकर 41,500 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है.

माधवपुरम सेक्टर1 से 4 में दर 20,000 रुपये से बढ़कर 21,800 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है, जबकि माधवपुरम आश्रयहीन योजना में दर 11,500 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है. शास्त्रीनगर योजना संख्या3 की दर 31,000 रुपये से बढ़कर 34,000 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है.

शास्त्रीनगर के नए रेट

शास्त्रीनगर की दुकानों की दर में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए इसे 26,000 रुपये से बढ़ाकर 38,340 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है. मोहनपुरी योजना में दर 20,000 रुपये से बढ़कर 28,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तथा विकासपुरी योजना में 28,000 रुपये से बढ़ाकर 38,000 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है.

परिषद के अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय से संशोधित दरों की सूची प्राप्त हो चुकी है और अब सभी आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री इन्हीं नई दरों के आधार पर की जाएगी.

इसके अलावा, यूपी रेरा ने सात जिलों की 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें लगभग 2,285 रुपये करोड़ का निवेश होगा और करीब 3,548 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button