Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन, पीठाधीश्वर से लिया आशीर्वाद

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन, पीठाधीश्वर से लिया आशीर्वाद

पीठाधीश्वर परम् पूज्य भवानी नंदन यति महाराज से करीब एक घंटे तक हुई आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा

जखनियां (गाजीपुर)। पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बृजेश सिंह ने बुधवार को जनपद गाजीपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचकर मां बुढ़िया माई का विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर परम् पूज्य भवानी नंदन यति महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उनका कुशलक्षेम जाना।सिद्धपीठ पहुंचने पर मठ के संतों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बृजेश सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम मां बुढ़िया माई के दरबार में मत्था टेककर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने मठ परिसर का भ्रमण कर यहां की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।दर्शन-पूजन के उपरांत पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह और पीठाधीश्वर परम् पूज्य भवानी नंदन यति महाराज के बीच लगभग एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार, युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।पीठाधीश्वर ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाएं समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं तथा सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। वहीं बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ की आध्यात्मिक परंपरा और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मठ केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।दर्शन-पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद बृजेश सिंह ने मठ परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button