मेरठ महिला थाने में बड़ी लापरवाही, निरीक्षण के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी

मेरठ महिला थाने में बड़ी लापरवाही, निरीक्षण के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी
रिपोर्टर – प्रवीण कुमार
मेरठ: मेरठ महिला थाने से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसपी के औचक निरीक्षण के दौरान थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय सोते हुए पाए गए। इतना ही नहीं, थाने के महत्वपूर्ण क्राइम रजिस्टर के रख-रखाव में भी लापरवाही सामने आई।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 19 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कर्मियों की ऐसी कार्यशैली न केवल विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



