Breaking Newsभारत

गाजीपुर : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए महिला आयोग संवेदनशील : सुनीता श्रीवास्तव

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए महिला आयोग संवेदनशील : सुनीता श्रीवास्तव

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने गाजीपुर में जनसुनवाई कर 11 मामलों की सुनवाई की, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर, 17 जून, 2026। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिला अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पति द्वारा मारपीट तथा अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। आयोग का दायित्व केवल शिकायतों की सुनवाई करना नहीं, बल्कि संबंधित विभागों के समन्वय से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना भी है।जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई। मा. सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास अभय कुमार, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button