जखनियां तहसील में स्टेनो को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

जखनियां तहसील में स्टेनो को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
ज़खनिया, गाज़ीपुर: गाज़ीपुर की जखनियां तहसील के उपजिलाधिकारी कार्यालय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कार्यालय में बैठे स्टेनो सुमंत कुमार को एक जहरीले सांप ने डस लिया।घटना का विवरण,घटना के समय स्टेनो सुमंत कुमार अपने कार्यालय में कार्यरत थे। अचानक उन्हें तेज पेट दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मऊ के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में पुष्टि,उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पेट दर्द की शिकायत हुई थी, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह सर्पदंश (सांप के काटने) का मामला है।सांप की तलाश जारी,घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यालय में एक सपेरे को बुलाया गया और काफी मशक्कत की गई, लेकिन सांप का कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल सुमंत कुमार का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



