क्राइमभारत

पॉक्सो एक्ट के वांछित बाल अपचारी को भुड़कुड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता पहले ही हो चुकी थी बरामद

पॉक्सो एक्ट के वांछित बाल अपचारी को भुड़कुड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता पहले ही हो चुकी थी बरामद

जखनियां /गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पीड़िता को पुलिस पूर्व में ही सकुशल बरामद कर चुकी थी।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 धारा 137(2) बीएनएस, बढ़ोतरी धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी (काल्पनिक नाम रोहित) पुत्र राजन, निवासी ग्राम उचहुँवा थाना तरवा जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 17 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी तलाश की जा रही थी गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस टीम ने दिनांक 11 जून 2026 को सुबह लगभग 09 बजे श्रीरामपुर नहर पुलिया चौराहे पर घेराबंदी कर बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमे से संबंधित पीड़िता (काल्पनिक नाम रीना), उम्र लगभग 17 वर्ष, को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे-उपनिरीक्षक राजमणि सरोज, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा,हेड कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी कांस्टेबल प्रमेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button