
दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपति गिरफ्तार, भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई
जखनियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित चल रहे कल्पनाथ कश्यप (70 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संत प्रसाद तथा उनकी पत्नी मनोरमा देवी (68 वर्ष) निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गुरुवार की सुबह जखनियां रेलवे स्टेशन के पुरानी दक्षिणी क्रॉसिंग के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है भुड़कुड़ा पुलिस के अनुसार दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह हेड कांस्टेबल धनुषधारी यादव कांस्टेबल मनीष कुमार महिला कांस्टेबल सविता तिवारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



