क्राइमभारत

भुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा,घटारो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई, दो देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद

भुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा,घटारो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई, दो देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद

जखनियां (गाजीपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध असलहों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं।सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव तथा पुलिस टीम ने मुसाफिर यादव के भट्ठे के पास स्थित घटारो तिराहे पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अन्जेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र सुरेश राम निवासी सदरजहाँपुर (ताजपुर) थाना भुड़कुड़ा तथा अरमान अंसारी (22 वर्ष) पुत्र असरफ अंसारी निवासी माखनपुर सदरजहाँपुर थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 145/2026 दर्ज किया गया है। अभियुक्त अरमान अंसारी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा अभियुक्त अन्जेश कुमार के विरुद्ध धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी की कार्रवाई गुरुवार तड़के लगभग 12:45 बजे की गई। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।बरामदगी-02 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर,02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर,गिरफ्तारी करने वाली टीम,उपनिरीक्षक रणजीत सिंह,उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव,कांस्टेबल संदीप,कांस्टेबल आशुतोष,कांस्टेबल रोहित कुमार,भुड़कुड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button